टेलीकॉम कैन्युफेक्चरिंग जोन के प्रस्तावित भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
ग्वालियर -टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन समारोह प्रस्तावित है। इस समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन भी प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया।
बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) एवं मलगढ़ा थाना क्षेत्र के समीप स्थित मैदान का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।
