10 लाख रेलवे कर्मियों की बल्ले -बल्ले, फेस्टिव सीजन में मिलेगा बोनस

नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन में भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों को सरकार की बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार तो रेलवे कर्मचारियों के लिये त्यौहारी तोहफे के रूप में मोदी कैबिनेट उत्पादकता से जुडे बोनस यानी प्रोडक्टिव बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे सकती है। अगर सरकार यह फैसला लेती है तो फिर 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।
बोनस मंजूर कर सकती है सरकार
चल त्यौहारी सीजन के बीच केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एफवाय2025-26 के लिये रेलवे कर्मचारियों के लिये उत्पादकता आधारित बोनस या वार्षिक बोनस को मंजूरी देने की संभावना जताई है। पिछले सितम्बर में पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के रूप में 1,865,68 करोड रूपये के भुगतान को मंजूरी दी थी।
दशहरा-दुर्गा पूजा से 78 दिन का वेतन
रेल कर्मचारियों को आमतौर पर उत्पादकता आधारित बोनस हर वर्ष दुर्गा पूजा-दशहरा की छुट्टियों से पहले दिया जाता है। यह बोनस 78 दिन के वेतन के बराबर होगा। लगभग 10.91 लाख कर्मचारियों को दिया जायेगा। प्रत्येक पात्र रेलवे कर्मचारियों के लिये 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी की रकम अधिकतम17,951 रूपये है।
केन्द्र सरकार ने मांनी मांग
अब अगर सरकार एसोसियेशन की मांग को मानकर पीएलबी के लिये तय 7 हजार रूपये का वेतन लिमिट को बढ़ाकर 18 हजार रूपये करने का फैसला करती है तो रेलवे कर्मचारियों को और तगड़ा बोनस मिलेगा। इसका कैलकुलेशन करें तो पीएलबी का भुगतान वर्तमान न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार रूपये और 78 दिनों के लिये किया जाता है तो पीएलबी राशि 18,000 रुपये x 78 दिन ÷ 30.4 (प्रति माह औसत दिन) = 46,184 रुपये हो जायेगी।
रेलवे किसे- किसे देगी यह बोनस
भारतीय रेलवे द्वारा प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस तमाम कैटेगरी में बांटा जायेगा। इनमें ट्रैक मेटेनेंस कर्मियों, लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजरों (गार्ड ), स्टेशन मास्टरों, सुपरवाइजरों, तकनीशियनों, तकनीशियन सहायकों, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप सी स्टाफ समेत अन्य रेलवे कर्मचारी शामिल है। जिन्हें बोनस की रकम भुगतान की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *