10 से 11 अक्टूबर के बीच ग्वालियर होकर गुजरने वाली आठ से अधिक ट्रेनों के निरस्त

ग्वालियर. दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और यातायात दबाव की आशंका के चलते रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके चलते 10 से 11 अक्टूबर के बीच ग्वलियर होकर गुजरने वाली 8 से अधिक ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ गई है। प्रभावित ट्रेनों में राजधानी, शान-ए-भोपाल, महाकौशल और मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल है। इससे दिल्ली जाने और वहां से ग्वालियर लौटने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड सकती है। रेलवे की यातायात सलाह के अनुसार 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास भारी भीड और सडक जाम की आशंका है। इसे देखते हुए कई ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
वापसी में भी नहीं चलेंगी पेयरिंग ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार जबलपुर से दिल्ली रवाना हुई तीन प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने का असर अगले दिन की वापसी सेवाओं पर भीी पडेगा। गाडी संख्या 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन निरस्त रहने के कारण 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसी तरह 12189 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस के रद्द होने से 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर का संचालन भी प्रभावित रहेगा। वहीं 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति निरस्त होने के कारण 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर भी 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *