डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, 50 लाख नगद, 50 लाख एकाउंट में दिये, पटवारी ने ED से जांच कराने की मांग


भोपाल. नाइट क्लब, रेस्टारेंट और रियल एस्टेट व्यापार में लगभग 930 करोड़ रूपये की ठगी के आरोपी मोहित गोगिया ने अपने बयान में बड़ा दावा किया है। गोगिया ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रूपये लेने का आरोप लगाया है। गोगिया के बयान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गोगिया के कथित बयान के अनुसार, शराब ठेके से जुड़े लेनदेन में 50 लाख रूपये नगद देने और 50 लाख रूपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने का उल्लेख है। गोगिया ने फर्जी बैंक एफडीआर को मंजूरी दिलाने और बिना लायसेंस शराब की सप्लाई में मदद करने के आरोप भी लगाये है।
गोगिया पर लगभग 200 लोगों से ठगी करने का आरोप है। इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसके खिलाफ छापेमारी कर चुके हैं। उसकी संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी है। दीपम रायचूरा ने आरोपों को मनगंढ़त बताया है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
कौन है गोगिया
मोहित गोगिया इन दिनों लगभग 200 लोगों से करीब 930 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में पंजाब की जेल में कैद है। नाइट क्लब, रेस्टारेंट व रियल एस्टेट व्यापारा जुडा रहा है। इनकम टैक्स विभाग प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) उसके खिलाफ छापेमारी कर चुके है। उसकी सम्पतियां फ्रीज की जा चुकी है। गोगिया के कथित बयिान में भोपाल के कई व्यापारियों के नाम है। जिनके संबंध सीनियर नौकरशाहों और राजनेताओं से होने की बात कहीं गयी है। जांच एजेंसी दीपम रायचूरा को पूछताछ के लिये बुलाया जा सकता है।
एसआईटी से जांच कराने की मांग पटवारी ने की
कंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में सीएम मोहन यादव को पत्र लिख जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा हैकि भ्रष्टाचार के आरोपों पर सरकार की विश्वसनीयता निष्पक्ष जांच से साबित होती है। केवल बयान देने से नहीं, पटवारी ने मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है।
दीपम से तनुजा सेठी ने मिलवाया था
मोहित गोगिया के कथित बयान के अनुसार, तनुजा सेठी ने उसकी मुलाकात दीपम रायचूरा से कराई थी। उस वक्त रायचूरा आबकारी विभाग में सहायक आबकारी आयुक्त थे। दीपम ने उसे दीपक दुबे से मिलवाकर कहा है कि वहीं उसका पूरा काम देखता है। बयान के अनुसार, दीपम ेन 2024-25 में टीटी नगर की 2 शराब दुकाकनों का ठेका जसवंत कुमार के नाम से दिलाने में मदद की है। गोगिया ने दावा किया है कि इसके बदले एक करोड़ रूपये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *