पाकिस्तानी फायटर जेटों ने हूतियों पर हमला, ईरान के खिलाफ सामने आया पाकिस्तान

नई दिल्ली. अमेरिका न्यूजपेपर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर पाकिस्तान एयरफोर्स के फायटर विमानों का उपयोग किया जा रहा है। पाकिस्तानी फायटर जेट हूती विद्रोहियों पर बम बरसा रहे हैं। पाकिस्तान में मक्का पैक्ट का एक्टिवेट करते हुए सऊदी अबर को सैन्य मदद देना शुरू दिया है। लेकिन इसके साथ ही पाकिस्तान ईरान के खिलाफ भी खुलकर सामने आ गयाहै। क्योंकि हूती विद्रोहियों की असली ताकत ईरान है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में पाकिस्तान के लगभग 8 हजार सैनिक तैनात किये गये है।
पाकिस्तान के एक सीनियर सैन्य अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किये जा रहे अटैक ों में पाकिस्तान की वायुसेना के फायटर जेटों का उपयोग किया जा रहा है।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी सेना क जवान पहले से ही सऊदी अरब में मौजूदा है। वहां कई क्षमताओं और क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे है। हालांकि उन्होंने सैनिकों की संख्या, उनकी तैनाती की जगह और उनकी सटीक भूमिका को सीक्रेट बताया है। इससे अब साफ हो गया है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स सऊदी अरब में मौजूद है। हूती विद्रोहियों को निशाना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *