UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट: अक्टूबर से लागू होने वाला MDR जनवरी 2027 तक टल सकता है
नई दिल्ली. यू पी आई पर चार्ज लगाने का नियम फिलहाल टल सकता है। केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से ₹2000 से ज्यादा के यू पी आई पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगाने का नियम लागू करने वाली थी। सूत्रों के हवाले से दावा किया कि सरकार अगले साल 1 जनवरी से नया नियम लागू करने पर विचार कर रही है। ऐसा हुआ तो फेस्टिव सीजन में दुकानदारों और पेमेंट कंपनियों को छूट दी जा सकती है यानी यू पी आई ट्रांजैक्शन फ्री रहेगा।

जल्द आ सकता है अंतिम फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेस्टिव सीजन के दौरान दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े इसलिए सरकार 0.4% मर्चेंट शुल्क लागू करने की तारीख को आगे बढ़ाने का मन बना रही है। सरकार की ओर से आधिकारिक फैसला अगले कुछ ही दिनों में सामने आ सकता है।
पेटीएम और मोबिक्विक जैसी कंपनियों के शेयर गिरे
पेटीएम में बड़ी गिरावट
ट्रेडिंग के दौरान पेटीएम का शेयर एक वक्त 10% तक टूटकर 1,561 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाजार बंद होते-होते इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 5.42% की गिरावट के साथ ₹1,640 पर बंद हुआ।
मोबिक्विक, पाइन लैब्स और अन्य फिनटेक शेयर भी गिरे
दिन के कारोबार में इसका शेयर 8.43% गिरकर ₹235 तक चला गया था, लेकिन मार्केट क्लोज होने पर 4.57% की टूट के साथ ₹245 पर बंद हुआ।
