त्योहारों के मद्देनजर कॉम्बिंग गश्त में 154 फरार वारंटी गिरफ्तार तथा 245 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग

ग्वालियर। -त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 07/08 अक्टूबर की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान ASP  सुजावल जग्गा,  सुमन गुर्जर,   डॉ. शिवेश सिंह बघेल,   जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 68 स्थाई वारंट, 86 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 122 गुण्डा एवं 123 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जुआ का थाना घाटीगांव में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और इस दौरान अन्य प्रकरण में 01 कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *