BPL राशनकार्ड बनाने के एवज में रिश्वत के 3500 रूपये मांगे तो देने आया हूं

ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में नोटों की माला पहनकर पहुंचा युवक। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. नगरनिगम की जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति निर्मित हो गयी। जब एक युवक नोटों की माला पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया। बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के नाम पर 3500 रूपये की रिश्वत मांग करने पर रूपसिंह बघेल नाम के युवक ने यह अनोखा कदम उठाया। उसने अधिकारियों से कहा है कि उससे बार-बार पैसे मांगे जा रहे हैं। इसलिये अ बवह सार्वजनिक रूप से रिश्वत देने आया है। ताकि उसका राशन कार्ड बन सके।
किश्तों में मांग रहे हैं रिश्वत
पीडि़त रूप्सिंह बघेल ने आरोप लगाया हैकि एसडीएम कार्यालस से उसके बीपीएल कार्ड का आदेश जारी हो चुका है। इसके बावजूद आदेश का पालन करने के लिये नगरनिगम का एक ऑफिसर उससे किश्तों में रिश्वत मांग रहा था। पहले 1500 रूपये, फिर 500-1000 रूपये और आखिर में 500 रूपये की मांग की गयी है। इसी से परेशान होकर उसने निगमायुक्त के सामने सार्वजनिक रूप से आसानी शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *