दो करोड़ रुपए से अधिक बाजार मूल्य की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त 

ग्राम मऊ में माफी की भूमि से हटाया अतिक्रमण 
ग्वालियर – शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर सोमवार को ग्राम मऊ में माफी स्थान बाबा कपूर की भूमि से 2900 वर्गफुट पर पक्का एवं 15 हजार वर्गफुट पर मकान सामग्री ईंट, रेत आदि रखकर किए गए कब्जे को जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। लगभग 2 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप शर्मा ने बताया कि विक्रम दांतरे, गीता शर्मा पत्नी रामप्रकाश, संजू पत्नी कैलाश नारायण के द्वारा पक्का निर्माण कर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *