ओमानी पायलट घुटनों पर बैठा था, हाथ बंधे थे, पकडे जाने के बाद चिल्ला रहा था Kill me
नई दिल्ली. ओमानी पायलट के दोनों हाथ पीछे से बंधे थे। उसके हाथ बांधने के लिये इजरायलियों ने हेडफोन के तार का उपयोग किया था। वह पायलट को घुटनों पर बैठा था और चीख रहा था कि ‘‘किल मी’’ ओमानी पायलट के बारे में यह जानकारी स्वयं पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दी है। नेतन्याहू फ्लाई दुबई की फ्लाइट में चाकूबाजी की घटना के बाद फॉक्स न्यूज से बात कर रहे थे।
पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि जिस पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला किया था। उसे कट्टरपंथी विचारधारा की ट्रेनिंग दी गयी थी। यह आत्मघाती हो गया था। ऐसा लग रहा था कि वह विमान को क्रैश करना चाह रहा था। आपको बता दें कि ओमानी पायलट ने कॉकपिट के अंदर स्मित मछार पर अटैक किया था। हालांकि कैप्टन स्मित मछार ने दिलेरी दिखाते हुए किसी तरह से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाहर के पैसेंजरों ने कैप्टन को रेस्क्यू किया और प्लेन को अपने नियं़त्रण में लिया।
इजरायली अधिकारियों ने कहा, “यह व्यक्ति फिदायीन बन चुका था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से साफ़ पता चलता है कि वह जिहादी विचारधारा से प्रभावित हो चुका था। वह यहूदियों को मारने की बातें करता था.”अधिकारी ने आगे कहा कि हमलावर ने फ़्लाइट में मौजूद यात्रियों से हुई बातचीत का ज़िक्र करते हुए अमीराती क्रू सदस्यों से उसे मार डालने के लिए कहा था।
इजरायली अधिकारी ने आगे कहा, “जांच पूरी होने तक हम पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते, लेकिन ऐसा लगता है कि वह आत्मघाती हमलावर था और शायद प्लेन को गिराने की कोशिश करने वाला था। अधिकारी ने आगे कहा, “हमें जानकारी मिली है कि उसे UAE भेजा जाएगा. हम उस जांच का हिस्सा होंगे.”इजरायली अधिकारी का कहना है कि इस बीच इज़रायल अपनी आंतरिक जांच कर रहा है और सुरक्षा प्रक्रियाओं में बदलाव कर रहा है।
कैप्टन स्मित की तबियत कैसी है?
UAE में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार अब ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भारतीय मिशन ने बताया कि UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन मछार और उनके परिवार से मुलाक़ात की।
