बदमाशों ने देर रात युवक को सीने -सिर में मारी गोली, बाइक से कॉलर पकड़कर खींचा, 3 दिन पहले ही जमानत पर छूटा
ग्वालियर. मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 12.30 बजे बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर छोटू राजावत की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसे कॉलर पकडकर मोटरसाईकिल से खींचा और सीने -सिर में नजदीक से गोलियां मारी। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया, 5 आरोपियों के खिलाफ मृतक के साथी के बयानों के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है।
आरओबी के पास पहले से बैठे थे
छोटू राजावत अपने साथियों के साथ टिल्लू, हैमसिंह, नीतेश और गोलू के साथ सिरोल की ओर से बाइक से आ रहे थे, मेला रोड पर एलएनआईपीई इंन्स्टीट्यूट के पास रेलवे ओवर ब्रिज के नजदीक घात लगाये बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीनू और हेमू ने छोटू को कॉलर से पकड़ा और बाइक से नीचे खींच लिया। इसके बाद उसके सीने और सिर में गोली मार दी। छोटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
छोटू राजावत अपने साथी टिल्लू, हेमसिंह, नीतेश और गोलू के साथ सिरोल की तरफ से बाइक से आ रहा था। मेला रोड पर एलएनआईपीई इंस्टीट्यूट के पास रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीनू और हेमू ने छोटू को कॉलर से पकड़ा और बाइक से नीचे खींच लिया। इसके बाद उसके सीने और सिर में गोली मार दी। छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डेड हाउस भिजवाया।
छोटू राजावत चर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड में जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस के अनुसार उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में मौजूदा हत्या को भोला सिकरवार हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। एक साल पहले हुए भोला सिकरवार हत्याकांड में छोटू पर बंटी भदौरिया को भोला की लोकेशन बताने का आरोप लगा था। इसी मामले में वह जेल गया था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था।
