चेतकपुरी -महलगांव करौली माता मंदिर के मुख्य मार्गों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नोडल अधिकारी मदाखलत ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चेतकपुरी स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास लगे हाथ ठेले वालों व फुटपाथियों के हाथ ठेला बांस जप्त कर हटवाया तथा जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय पर जमा किया। इसके पश्चात पिंटू पार्क सब्जी मंडी के बाहर यातायात में बाधक रोड़ पर लगे हाथ ठेले वालों को हटवाया। साथ ही पिंटू पार्क पर लगी मीट की दुकानों और पटरी रोड़ पर लगे हाथ ठेले वालों की गंदगी फैलाने वालों पर चालान की कार्यवाही की । इसके पश्चात महलगांव करौली माता मंदिर के पीछे पंतनगर में क्षेत्राधिकारी के साथ लगी तार फेंसिंग को हटवाया गया। उक्त कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया व दल पूर्व उपस्थित रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक, हेमू चौक, छापाखाना, स्काउट, गाँधी मार्केट के मुख्य मार्गें से हाथ ठेले, फुटपातियों के फड़ को हटवाया जाकर मुख्य मार्ग क्लियर करवाया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री आजाद खान सहित दल दक्षिण मौके पर उपस्थित रहा।
साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत गोपाल चल पर्वत के पास होटल क्लार्क इन के पीछे अस्थाई अतिक्रमण सहित यातायात में बाधक हाथ ठेले एवं मेवा वालों को हटवाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक श्रीकांत सेन सहित दल ग्वालियर उपस्थित रहा।
