पटवारी दीवान सिंह राजपूत निलंबित
ग्वालियर – कलेक्टर रुचिका चौहान को प्राप्त शिकायत की जांच में राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनियमितता प्रमाणित पाए जाने पर एसडीएम ग्वालियर सिटी ने पटवारी दीवान सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर ने शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीएम ग्वालियर सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पटवारी द्वारा एसएआरए 2.0 पोर्टल पर दर्ज नामांतरण प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तथा राजस्व अभिलेखों में अनियमितता की गई। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ग्वालियर सिटी ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत यह कार्रवाई की।

