राजीव गांधी ज्योति पेरंबदूर से चलकर यात्रा ग्वालियर आई

ग्वालियर – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तमिलनाडू के पेरंबदूर से राजीव गांधी ज्योति यात्रा प्रारंभ हुई, जो देश प्रदेश के विभिन्न शहरों से होती हुई ग्वालियर पहुचीं। यात्रा के ग्वालियर पंहुचने पर बेला की बावड़ी पर शहर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने यात्रा का स्वागत कर अगवानी की, तदपश्चात यात्रा में आए यात्रियों के रात्री विश्राम के लिए जेन छात्रावास के लिए रवाना हुई।
शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व कांग्रेसजनो ने प्रातः राजीव गांधी ज्योति यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया, यात्रा का समापन 20 अगस्त राजीव की जयंती के अवसर पर दिल्ली पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी को नमन कर होगा।राजीव ज्योति यात्रा की अगवानी करने वालो में दशरथसिंह गुर्जर, संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, राजेंद्र सिंह नाती, वीर सिंह तोमर, हेवरन कंसाना, सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *