भितरवार में अवैध रेत के विरूद्ध कार्रवाई, एक बिना नम्बर का ट्रेक्टर जब्त 

ग्वालियर – कलेक्टर रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी भितरवार राजीव समाधिया ने कार्रवाई करते हुए लगभग 90 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की गई तथा एक बिना रॉयल्टी व बिना नम्बर प्लेट के रेत भरे ट्रेक्टर को पकड़कर पुलिस थाना भितरवार के सुपुर्द किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसीलदार श्री शिवदत्त कटारे, नायव तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, नायव तहसीलदार महाराज सिंह सगर, पटवारी एवं कोटवार तथा पुलिस बल थाना भितरवार के साथ ग्राम हरसी तथा जखवार में 4 स्थानों पर अवैध तरीके से डम्प की गई रेत को जप्त कर कोटवार व रेत ठेके कम्पनी के कर्मचारी की सुपुर्दगी में दिया गया। जप्त किया गया रेत लगभग 90 ट्रोली के आसपास है। एक बिना रायल्टी व बिना नम्बर ट्रेक्टर रेत से भरे हुए को पकड़ कर पुलिस की सुपुर्दगी में थाना भितरवार में रखवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *