गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर सुहागानों ने श्रद्धा और उत्साह से किया हरियाली तीज संपन्न

भोलेनाथ को किया महाकाल का श्रृंगार लगाए 56 भोग, बेलपत्र के 100 पौधों का वितरण
गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपु पर सुहागानों को किया श्रृंगार का सामान वितरण
ग्वालियर – रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के दौरान महाकाल का श्रृंगार एवं 56 भोग लगाया गया बहनों द्वारा सावन के गीतों पर नृत्य किया गया कार्यक्रम में गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा सभीसुहागानों को सुहाग शृंगार का सामान चूड़ी मेहंदी बिंदी वितरित की गई । कार्यक्रम का पूजन आचार्य रविंद्र द्वारा कराया गया पूजन सरनाम सिंह, वीणा सिकरवार द्वारा किया गया महिला संगीत अलका राजावत, सुमन परिहार, कल्पना गुप्ता, खुशबू गुप्ता डॉक्टर आरती सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में सहयोग संतोष सिंह, यशवंत सिंह, डॉक्टर विक्रम सिंह, पंकज शर्मा, राकेश कुशवाह, नथाराम कार्यक्रम में उपस्थित दयावती देवी, क्रांति बेनीवाल, कमला भदोरिया, कमला गुप्ता, गायत्री उपाध्याय, शीला पुष्पा कुशवाहा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर खत्री एवं देवेंद्र शर्मा कार्यक्रम के अंत में भोले बाबा को प्रिय बेलपत्र के 100 पौधे वितरण कर प्रसाद दिया गया आभार प्रदर्शन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी शिव बीर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

