BJP विधायक बोले अपन सरकार के भरोसे रहते हैं, ये अपनी बड़ी गलती

गुना. शहर में हाल में हुई तेज बारिश के बाद बने हालातों पर क्षेत्रीय विधायक पन्नालाल शाक्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपन सब सरकार के भरोसे रहते हैं, ये अपनी बहुत बड़ी चूक और गलती है। वहीं सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि शासन के जो जवाबदार हैं, वो गैर जवाबदार हैं। दरअसल जिले में सीजन की सबसे तेज बारिश हुई थी। करीब तीन घंटे की वर्षा से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे। कई घरों में पानी भर गया था, तो गोविंद गार्डन में एक महिला को रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला गया था।
जो कहना था 2 महीने पहले ही कह दिया था
विधायक शाक्य ने कहा कि समाज से ही तो सरकार बनती है। समाज अपने हित के लिए सरकार का निर्माण करता है, तो अब समाज जाग जाए। आने वाले समय में इससे भी ज्यादा घटनाएं, दुर्घटनाएं होंगी। अगर हम सरकार के भरोसे बैठे रहे, तो जन, धन की हानि होती जाएगी। बाकी कुछ नहीं कहना, जो कहना था वो दो महीने पहले ही कह दिया था।
शासन के जो जवाबदार लोग हैं, वो गैर जवाबदार हैं
विधायक शाक्य ने कहा कि शासन के जो जवाबदार लोग हैं, वो गैर जवाबदार हैं। इसलिए समाज को ही करना पड़ेगा। गलत चीजों के लिए समाज को जागना पड़ेगा। आज कई ऐसे बिंदु पड़े हैं, जिन पर समाज मौन है। वैसे ही मौन है, जैसे महाभारत की भरी सभा में बड़े बुद्धिमान, बुद्धिजीवी मौन रहे। उसका परिणाम खराब निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *