MP में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, 18 जुलाई की कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा में आएगा विधेयक

भोपाल. मोहन कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में समान नागरिक संहिता, निवेश, रोजगार, 2027 युवा वर्ष और पौधरोपण अभियान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक में यूसीसी के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई से चलने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक के रूप में लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री जल्द से जल्द यूसीसी प्रदेश में लागू कराने के लिए संकल्पित
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यूसीसी को लेकर बनी समिति की अंतिम रिपोर्ट सीएम को सौपी जा चुकी है। रिपोर्ट तैयार करने से पहले राज्य के विभिन्न वर्गों, संगठनों से सुझाव लिए गए। दूसरे राज्यों के कानूनों का भी अध्ययन किया गया। कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द यूसीसी प्रदेश में लागू कराने के लिए संकल्पित हैं। इसलिए जगदीशपुर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक की जा रही है। इसके बाद विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
युवा वर्ष होगा 2027
कश्यप ने बताया कि सरकार यूथ के लिए भी अनेक अभियान चलाती है। सीएम ने घोषणा की है कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रियों से भी उन्होंने आग्रह किया है कि नवंबर से दिसंब तक युवाओं के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसके लिए सुझाव दें। जिससे रोजगार, कौशल विकास और नवाचार से जुड़ी नई योजनाएं तैयार की जा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *