संभल में सरकारी जमीन पर बनी ईदगाह पर गजरा बुलडोजर किया जमींदोज

संभल. मढ़न गांव में मंगलवार को कब्रिस्तान की 70 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गयी ईदगाह को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इस काम को राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। स्थानीय ग्रामीण की शिकायत पर तहसीलदार धींरेन्द्र कुमार सिंह ने जांच कराई थी। जिसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थीं इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी ने बेदखली का आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुपालन में टीम ने मौके पर पहुंचकर धारा 67 के तहत कार्यवाही की ओर सरकारी जमीन को भूमाफियाओं के चंगुल से पूरी तरह से मुक्त कराया।
भूमाफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम
हसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के सख्त निर्देशों के तहत यह कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा करके प्लॉटिंग करने की फिराक में थे। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि जिले में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि संभल के मढ़न गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी अवैध ईदगाह के विध्वंस के दौरान डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई खुद मौके पर पहुंचे।  उन्होंने तहसीलदार धीरेंद्र सिंह से घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने तहसीलदार को क्षेत्र की अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *