प्रेमी की गोद में सिर रख लेटी थी प्रेमिका, तभी प्रेमी ने घोंट दिया गला

मुरैना. नगरा थाना इलाके में 17वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 माह बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गोलू उर्फ ब्रजेश राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर राजस्थान के दौसा लेगया। वहां सुनसान जगह पर हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में दबाया दिया। 3 माह के बादअपनी शादी के लिये गांव लौटने पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
शादी का झांसा देकर ले गया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 मार्च 2026 का उसकी सगाई किसी दूसरी युवती के साथ तय हो गयी थी। इसका पता चलते ही प्रेमिका ने उससे शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि दोनों घर से भागकर शादी करेंगे। 28 मार्च को वह प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया।
गोद में सिर रखकर लेटी तो दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी हत्या
आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा में नौकरी करता था। वह प्रेमिका को ट्रेन से लेकर निकला, लेकिन भीलवाड़ा जाने के बजाय दौसा स्टेशन पर उतर गया। वहां से उसे सुनसान इलाके में ले गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वहां शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब प्रेमिका भरोसा कर उसकी गोद में सिर रखकर लेट गई तो उसने उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी शव को कंधे पर उठाकर करीब 100 मीटर दूर बने सेफ्टी टैंक तक ले गया। वहां शव को फेंक कर मिट्टी, ईंट और पत्थरों से ढंक दिया। जल्दबाजी में मृतका का बैग और चप्पल वहीं छूट गए। इसके बाद वह अगले दिन गांव लौट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *