बद्रीनाथ-केदारनाथ के रास्ते में पत्थर गिरे, कई गाड़ियां फंसीं

उत्तराखंड. मानसून के बाद भारी बारिश जारी है और गुरूवार को रूद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में भूस्खलन से सडकें बंद हो गई है। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे है। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। महाराष्ट्र में भी तेज बारिश जारी है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ में रेड अलर्ट है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172 एमएम बारिश हुई है। इधर मध्य प्रदेश के इंदौर मंे बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर में बारिश के तेज बहाव में बाइक भी बह गईं।

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रास्ते में कई जगह पहाड़ दरकने से रास्ता ब्लॉक हुआ है।उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रास्ते में कई जगह पहाड़ दरकने से रास्ता ब्लॉक हुआ है।

बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने गुरूवार दोपहर समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के बीच गुरूवार को साकीनाका इलाके में एक शख्स की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। मानसून ने गुरूवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर आए हुए लोगों को सुरक्षित रास्ता पार कराती एसडीआरएफ की टीम।उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर आए हुए लोगों को सुरक्षित रास्ता पार कराती एसडीआरएफ की टीम।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में मरीज को जेसीबी की बकेट में बैठाकर जहालमा नाला पार कराया गया।हिमाचल के लाहौल स्पीति में मरीज को जेसीबी की बकेट में बैठाकर जहालमा नाला पार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *