महाराज बाड़ा बनेगा पर्यटन, फूड जोन निगम बनाएगा 2 फूड कॉर्नर, पर्यटन को बढ़ाने पर फोकस

ग्वालियर।महाराज बाड़ा को नगर निगम पर्यटन जोन के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम यहां तीन म्यूजियम बना रहा है, साथ ही टाउन हॉल में गोशाला भवन तैयार किया जा रहा है। महाराज बाड़ा पर आने वाले पर्यटक यहां पर बेहतर जोन कर सकें, इसके लिए नगर निगम महाराज बाड़ा पर दो फूड रेस्टोरेंट एवं कैफे एरिया तैयार कर रहा है। महाराज बाड़ा पर इंडस्ट्रियल म्यूजियम में फूड कोर्ट, लाउंज, रेस्टोरेंट एवं कैफे हाउस बनाया जाएगा, जबकि मल्टी लेवल कार पार्किंग की छत पर फूड जोन एवं कैफे एरिया तैयार किया जा रहा है। महाराज बाड़ा पर स्मार्ट सिटी के समय बनाई गई ऐतिहासिक इमारतों को फिर से सुंदर बनाया गया है। साथ ही इनमें फसाड लाइटिंग कर इन्हें आकर्षक बनाया गया है।इनमें से तीन म्यूजियम—अटल म्यूजियम, इंडस्ट्रियल म्यूजियम और जियो साइंस म्यूजियम तैयार किए गए हैं।
ज्ञान, मनोरंजन, शॉपिंग, भोजन होगा एक ही जगह पर
महाराज बाड़ा पर कपड़ा मार्केट, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम सहित अन्य कई प्रकार की चीजें हैं। इससे यहां पर आने वाले पर्यटक खरीदारी कर सकेंगे।गोशाला भवन एवं म्यूजियम जोन के बाद यहां पर लोग मनोरंजन कर सकेंगे। जियो साइंस म्यूजियम के माध्यम से आकाश, पृथ्वी, डायनासोर की उत्पत्ति एवं विकास की जानकारी मिलेगी। रेस्टोरेंट एवं फूड कोर्ट होने से यहां पर पर्यटक अपना पेट भर सकेंगे।
फर्स्ट फ्लोर पर बनेगा रेस्टोरेंट
महाराज बाड़ा स्थित इंडस्ट्रियल म्यूजियम के फर्स्ट फ्लोर का क्षेत्रफल लगभग 15000 वर्गफीटहै। इसमें फूड कोर्ट, लाउंज, रेस्टोरेंट एवं कैफे हाउस बनाए जा रहे हैं। जिससे यहां आने वाले लोगों को ब्रेकफास्ट, भोजन, मनोविनोद, बातचीत व आराम से बैठने के लिए लाउंज की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए टेंडर का टोटल स्मार्ट सिटी को 16,80,000 रुपए देना होगा।
कई प्रकार के व्यंजन रखे जाएंगे
इंडस्ट्रियल म्यूजियम में कैफेटेरिया द्वारा खोले जाने वाले रेस्टोरेंट में चाय, नाश्ता, मिठाई, पंजाबी, साउथ इंडियन सहित अन्य प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर आने वाले पर्यटकों को कैफे लाउंज में कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक, जूस आदि मिलेंगे।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *