इच्छा मृत्यु-कलेक्टर की जनसुनवाई में चूडामणि ने तीनों बच्चों के साथ मांगी इच्छा मृत्यु

ग्वालियर. कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्राम उटीला निवासी चूडामणि ने अपने तीनों बच्चों के साथ उपस्थित होकर इच्छा मृत्यु मांगी है। फरियादी ने कहा है कि मेरे परिवार के पास 12 बीघा जमीन ग्राम एफ-45 खसरा इलाके में हैं। पूर्व में उक्त जमीन के नीचे पाइप डाले गये उसके ऊपर मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया गया है। इस वजह से पूरे गांव का पानी रूकते ही मेरे खेत में भर गया है। इस मामले से संबंधित फरियादी ने ग्रामवासियों के हस्ताक्षर युक्त पंचनामा भी पेश किया है।
जिससे हमारी फसल खराब हो गयी है। खेती योग्य जमीन भी प्रभावित हो रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गयी है। जैसे ही मामला जनसुनवाई में एडीएम सीबी प्रसाद के सामने आया तो उन्होंने ग्राम उटीला के सीईओ को बताया है। अगर प्रकरण का समाधान नहीं होने की वजह मैं और मेरा परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग विवश होकर आत्महत्या या इच्छा मृत्यु जैसा कदम उठाने के लिये विवश होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *