सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की फिर धमकी, हमारे हिस्से के पानी को छुआ तो हाथ काट देंगे

इस्लामाबाद. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को स्थगित किए जाने का असर अब भी पाकिस्तान में राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी के मुसादिक मलिक ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने कहा, जो भी पाकिस्तान के हिस्से के पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच जल विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
सूचना मंत्री ने भी भारत पर साधा निशाना
उधर, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी सिंधु जल समझौते को लेकर भारत पर अप्रत्यक्ष हमला बोला। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश का नेतृत्व यह कह रहा है कि पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सिंधु जल समझौते को कोई भी पक्ष एकतरफा समाप्त या निरस्त नहीं कर सकता।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने उठाए थे कड़े कदम
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए थे। इन्हीं में सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का निर्णय भी शामिल था। भारत ने स्पष्ट किया था कि सीमा पार आतंकवाद जारी रहने की स्थिति में सामान्य द्विपक्षीय संबंध संभव नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *