MP के ग्वालियर समेत 19 जिलों में झमाझम बारिश के आसार
भोपाल. प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो चुका है हालांकि उसका असर अभी बडे क्षेत्रों तक नहीं पहुंचा है। रविवार को दिनभर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं कोई वर्षा गतिविधि नहीं हुई। इस बीच रतलाम में मध्यम स्तर की वर्ष दर्ज हुई है। श्योपुर और गुना में भी हल्की बरसात हुई। यह स्थानीय मौसमी तंत्र के प्रभाव से हुआ। तीसरा सिस्टम पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई मौसमी ट्रफ लाइन है। इसका दक्षिणी प्रभाव मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों पर पड सकता है। इससे ग्वालियर चंबल, सागर, रीवा और आसपास के क्षेत्रों में वर्ष की गतिविधियां बढेंगी।
30 जून तक बढेगा मानसून
मौसत विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा 23 से 24 जून से अभी भी सूरत, आलीराजपुर, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज पर स्थिर है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके आगे बढने की परिस्थितियां अनुकूल है। अगर यह आगे बढता है तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में समान वर्ष का सिलसिला शुरू होगा। यहां भारी वर्ष की चेतावनी बताई जा रही है। मौसम विभाग ने देवास, उज्जैन, छिंदवाडा, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्ष, झंझावात और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
