मसाला व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
ग्वालियर. जनकगंज थाना इलाके में एक मसाला व्यापारी के फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को लगभग 1.30-2 बजे के बीच अपने घर में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव तत्काल पोस्टमार्टम कराने के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक की पहचान 43 वर्षीय कपिल बंसल के तौर पर हुई है। वह कूल रूप से डबरा के ठाकुर बाबा इलाके रहने वाले थे। पिछले लगीाग 14 वर्षो से ग्वालियर के नयी सड़क स्थित त्रिवेदी नर्सिंग होग के पीछे किराये के मकान में पत्नी के साथ रह रहे थे। महाराज बाड़ा के पास चावडी बाजार में उनकी मसालों की दुकान थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे कपिल ने पत्नी के साथ सामान्य रूप से खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात जब उनकी पत्नी उठी तो उन्होंने कपिल को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने अपने भाई और पुलिस को सूचना दी।
किसी परेशानी की जानकारी नहीं थी
मृतक के बड़े भाई नितिन बंसल ने बताया कि कपिल ने प्रेम विवाह किया था। उनकी पत्नी फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। शादी के करीब छह महीने बाद दोनों ग्वालियर आकर रहने लगे थे। परिवार का कहना है कि कपिल किसी आर्थिक या पारिवारिक परेशानी में थे, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में आत्महत्या की वजह समझ नहीं आ रही है।
जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

