चैंबर चुनाव: 138 कार्यकारिणी के लिए 266 पर्चे भरे, 6 प्रमुख पदों के लिए पारस-प्रवीण सहित 33 नामांकन
ग्वालियर-मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के इस बार के चुनाव में कुछ नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं, जो रोमांच बढ़ा रहे हैं। चैंबर चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन (नियोजन-पत्र) दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन व्यापारियों के बीच चुनावी रंगत साफ आसमान पर नजर आने लगी। चैंबर के 6 प्रमुख पदों के लिए पहले ही दिन 33 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म दाखिल किए। वहीं चैंबर की 138 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए शहर के व्यापारियों ने भी उत्साह दिखाते हुए 266 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
नामांकन दाखिल करने के पहले दिन व्हाइट हाउस और क्रिएटिव हाउस के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ चैंबर भवन पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। रविवार को भी नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है, जिसमें और भी नाम सामने आने की संभावना है।
अध्यक्ष पद के लिए
पारस अग्रवाल (व्हाइट हाउस, 4 नामांकन), डॉ. प्रवीण अग्रवाल (क्रिएटिव, 2 नामांकन)
संयुक्त अध्यक्ष
सुरेश बंसल (क्रिएटिव हाउस, 2 नामांकन), डॉ. विनोद जैन (व्हाइट हाउस, 2 नामांकन), ओमप्रकाश अग्रवाल (लल्ला) (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष
डॉ. विनोद जैन (व्हाइट हाउस)m सुनील अग्रवाल (व्हाइट हाउस, 2 नामांकन), संदीप नारायण अग्रवाल (क्रिएटिव, 2 नामांकन)
मानसेवी सचिव
दीपक अग्रवाल (व्हाइट हाउस, 4 नामांकन), डॉ. राकेश अग्रवाल (क्रिएटिव, 2 नामांकन)
संयुक्त सचिव
दीपक पमनानी (व्हाइट हाउस, 2 नामांकन) संजय गुप्ता, मनोज अग्रवाल (व्हाइट हाउस), सुनील अग्रवाल (व्हाइट हाउस), राकेश अग्रवाल (क्रिएटिव, 2 नामांकन)
कोषाध्यक्ष
रवि कुमार गर्ग (व्हाइट हाउस, 2 नामांकन), मनोज अग्रवाल (व्हाइट हाउस, 2 नामांकन), दीपक पमनानी (व्हाइट हाउस), अनय गोयल (क्रिएटिव)
अभी और नामांकनों की उम्मीद, अगला पड़ाव स्क्रूटनी और नाम वापसी
इस चुनाव के लिए अभी और प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कई व्यापारियों ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, वे अभी सामने नहीं आए हैं। निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय के अनुसार, 28 जून को नामांकन का समय समाप्त होने के बाद 29 जून को सुबह 11 बजे से सभी नियोजन पत्रों की बारीकी से जांच की जाएगी।
1 जुलाई को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 2 और 3 जुलाई को नाम वापसी का मौका मिलेगा। 4 जुलाई को अंतिम रूप से तय हो जाएगा कि मैदान में कुल कितने प्रत्याशी बचे हैं। इसके बाद 17 जुलाई को मतदान होगा।

