ग्वालियर में 3 महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन पूरी तरह बंद

ग्वालियर. देश में ऐसा एलपीजी संकट खडा किया है कि नए घरेलू गैस कनेक्शनों पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। हाल यह है कि एक तफ पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है तो दूसरी तरफ नए और डीबीसी डबल बॉटल कनेक्शन के लिए उपभोक्ता सिर्फ मिन्नतें करने को मजबूर है। अकेले ग्वालियर में डेढ हजार से अधिक आवेदन धूल खा रहे है और आवेदक एजेंसियों के चक्कर काट-काटकर थक चुके है। बता दें कि ग्वालियर जिले में तीनों प्रमुख कंपनियों के करीब 5.73 लाख ग्राहक है जिन्हें संभालने वाली 40 गैस एजेंसियां फिलहाल असहाय नजर आ रही है।
न कोई लिखित आदेश, न सर्कुलर
इस पूरे खेल में सबसे बड़ी विडंबना यह है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से नए कनेक्शन रोकने का कोई लिखित आदेश या सर्कुलर जारी ही नहीं किया गया है। पर्दे के पीछे से खेल करते हुए सीधे पोर्टल पर आवेदन का ङ्क्षलक ही बंद कर दिया गया। जब कोई लिखित गाइडलाइन ही नहीं है, तो एजेंसी संचालक भी उपभोक्ताओं को कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।
सॉफ्टवेयर ही बंद है, हम क्या करें
एलपीजी के नए कनेक्शनों और डीबीसी पर पिछले तीन महीने से अघोषित प्रतिबंध है। लोग आ रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरंग लौटाना पड़ रहा है क्योंकि कंपनी ने सॉफ्टवेयर लेवल पर ही रोक लगा रखी है।
श्यामानंद शुक्ला, कॉर्डिनेटर, ग्वालियर-चंबल एलपीजी फेडरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *