संस्कृति गार्डन के मैनेजर का हुआ था किडनैप, सीसीटीवी मिलने के बाद आरोपी हुए फरार

CCTV में गार्डन के बाहर मैनेजर को लात-धूसों से पीटते बदमाश - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में स्थित संस्कृति गार्डन के मैनेजर शिवम चौधरी के साथ हुए कथित अपहरण, लूटपाथ और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीडि़त पक्ष का आरोप है। 22 जून की रात को लगभग 9.30 बजे के बीच 8-10 लोगों वारदात को अंजाम दिया। लेकिन घटना के कई दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीडि़त शिवम चौधरी और उनके परिजनों का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उनका दावा है कि फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसके बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने न तो उनका मेडिकल परीक्षण कराया और न ही शिकायत पर अपेक्षित गंभीरता से कार्रवाई की। उनका कहना है कि पुलिस की उदासीनता के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें लगातार भय बना हुआ है।
आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है, लेकिन फुटेज में आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाने के कारण विवेचना में समय लग रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इधर, पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *