ज्वेलर्स बाप-बेटे ने 14 लोगों से ठगे ढाई करोड़ रूपये

ग्वालियर. सराफा व्यापारी पिता-पुत्र की ठगी के शिकार लोग लगातार सामने आ रहे है। इन्होंने व्यापारियों, किसानों और आम लोगों को भरोसा जीतकर करोड़ों रूपये की ज्वेलरी और नगदी हड़प ली हे। यह शहर के डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट में वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से शॉप का संचालन करते थे। सबसे पहले इन्होंने एक प्रॉपर्टी व्यापारी मानसिंह गुर्जर से 80 लाख रूपये का सोना ठगा, 4 जून को एफआईआर दर्ज की गयी है। 2 दिन बाद 6 जून को आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 1.50 करोड़ रूपये क 971 ग्राम सोने की ज्वेलरी भी मिले।

इसके बाद 3 किसानों अनूप, दिनेश और धर्मेन्द्र गुर्जर ने एफआईआर दर्ज कराई है। जैसे ही लोगों को पिता-पित्र की करतूत पता चली। 8 जून को एक साथ 10 नये फरियादी महाराजपुरा थाने पहुंच गये। पीडि़तों की संख्या 14 से ज्यादा हो गयी है। जैसे-जैसे लोग सामने आते जा रहे हैं। जांच के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है। आरोपियों ने लगभग 1.50 करोड़ रूपये की ज्वेलरी और 1 करोड़ रूपये की ठगी की है।
घर बेच चुके, कारोबार बंद कर मेरठ शिफ्ट होने वाले थे
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे घर बेच चुके हैं। धीरे-धीरे कारोबार समेटने की तैयारी थी। दुकान खाली कर ली थी। कारोबार बंद कर चोरी छिपे मेरठ में शिफ्ट होने जा रहे थे। उन्होंने हॉल मार्किंग, पॉलिश और गिरवी रखने के नाम पर गोल्ड और रुपए ऐंठने की बात कबूल की है। दोनों को अनुमान था कि ग्वालियर से फरार होने के बाद कोई उन्हें आसानी से ढूंढ नहीं पाएगा। कुछ साल मेरठ में गुजारने के बाद किसी और राज्य में शिफ्ट हो जाएंगे।

