MP में कुछ जिलों में भी फेरबदल की तैयारी, 10 कलेक्टर, 2 संभागायुक्त और 3 पीएस पर लटकी तबादले की तलवार
भोपाल. मध्य प्रदेश के 3 प्रमुख सचिव, 2 संभागायुक्त और 10 कलेक्टरों पर तबादले की तलवार लटकी है। कभी भी इनके तबादले किए जा सकते है। ये सभी लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ है इनमें से 75 प्रतिशत पहले से नई पदस्थापना की जुगत में है तो कुछ सरकार बदलने का मन बना चुकी है। सूत्रों के अनुसार प्रमुख सचिवों में अमित राठौर, गुलशन बामरा और सोनाली पोंकशे वायंगंकर का नाम बताया जा रहा है। इनके पास क्रमशः वाणिज्यिक कर, जनजातीय कार्य और सामाजिक न्याय विभाग है। जहां पर ये 2 साल से अधिक समय से काम कर रहे है, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय में कुछ पदों पर नए सिरे से जमावट की सुगबुगाहट है। हाल में मुख्यमंत्री के सचिव आलोक सिंह को आईजी पंजीयन बनाकर भेजा है। माना जा रहा है कि उनका काम किसी युवा आईएएस को दिया जा सकता है। हालांकि पहले से मुख्यमंत्री के पास इलैया राजा टी और कौशलेंद्र विक्रम सिंह जैसे दो युवा सचिव है।
ये कमिश्नर, जिन्हें बुलाने की तैयारी
मनोज खत्री, ग्वालियर- कब से पदस्थ- 29 जून 2024
सुरभि गुप्ता, शहडोल – कब से पदस्थ – 18 नवंबर 2024
ये पीएस, जिनकी बदल सकती है जिम्मेदारी
अमित राठौर, वाणिज्य कर – कब से पदस्थ – 25 जनवरी 2024
गुलशन बामरा, जनजातीय कार्य – कब से पदस्थ – 12 नवंबर 2024
सोनाली पोंकशे वायंगंकर, सामाजिक न्याय – कब से पदस्थ 12 अगस्त 2024
इन कलेक्टर्स को वापल बुला सकती है सरकार
कलेक्टर – जिला – कब से पदस्थ
रुचिका चौहान- ग्वालियर – 11 नवंबर 2024
केदार सिंह – शहडोल – 13 अगस्त 2024
गिरीश मिश्रा – राजगढ़ – 12 अगस्त 2024
रिजू बाफना – शाजापुर – 5 जनवरी 2024
अदिति गर्ग – मंदसौर – 29 जुलाई 2024
पार्थ जायसवाल – छतरपुर – 6 अगस्त 2024
मृणाल मीना – बालाघाट – 12 अगस्त 2024
हर्षल पंचोली – अनूपपुर – 13 अगस्त 2024
हिमांशु चंद्रा – नीमच – 13 अगस्त 2024
किरोड़ीलाल मीना – भिंड – 16 फरवरी 2024

