चोरी किये गये क्रेडिट से 3 लाख रूपये के 2 प्रीमियम मोबाइल खरीदे, बैंक की कार्यवाही से हुआ खुलासा
ग्वालियर. एक मॉल स्थित मोबाइल स्टोर संचालक से चोरी के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लगभग 3 लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 2 युवकों ने ग्राहक बनकर 2 दिनों में दो प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदे और पेमेंट चोरी के क्रेडिट कार्ड से किया और बाद में बैंक ने रकम होल्ड कि तब मामले का खुलासा हुआ है। पड़ाव थाना पुलिस ने स्टोर संचालक की श्किायत पर गुरूवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विनय नगर सेक्टर-3 निवासी 43 वर्षीय आशीष कलानी एक मॉल में वी कम्यूनिकेट नाम से सैमसंग मोबाइल स्टोर सचालित करते है। 9 मार्चको 2 युवक बनकर स्टोर पहुंचे और सैमसंग का प्रीमियम मॉडल जेड फोल्ड-7 खरीदा जिसकी कीमत 1,59,863 रूपये थी। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया और बिल पर अपना नाम जितेन्द्रसिंह राठौर और एक मोबाइल का नम्बर दर्ज कराया।
बैंक की कार्रवाई से सामने आया मामला
30 मार्च को यस बैंक ने स्टोर संचालक के खाते में जमा राशि में से 1,59,863 रुपए होल्ड कर दिए। बैंक से संपर्क करने पर उन्हें जानकारी मिली कि जिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया गया था, वह चोरी का था और उसके वास्तविक कार्डधारक ने शिकायत दर्ज कराई थी।
स्टोर संचालक आशीष कालानी ने शिकायत दर्ज कराई
स्टोर संचालक के अनुसार दोनों आरोपियों की तस्वीरें दुकान के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक काले रंग की कार से आए थे। पुलिस को वाहन नंबर संबंधी जानकारी भी मिली है।
पुलिस कर रही जांच
पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि चोरी के क्रेडिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर और वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।

