हेड कांस्टेबल मधुसूदन ने दिया सीपीआर तो बच्चे को मिली जिंदगी

बालाघाट- पुलिस बल में तैनात हेड कांस्टेबल मधुसूदन हरिनखेडे ने अपनी सूझबूझ और प्रशिक्षण का परिचय देते हुए एक 3 वर्षीय बच्चे की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, एक वाटर पार्क में वाटर कूलर से करंट लगने के कारण बच्चा बेहोश हो गया था। घटना के समय आसपास मौजूद लोग घबरा गए और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि तत्काल क्या किया जाए।
ऐसे कठिन समय में हेड कांस्टेबल मधुसूदन हरिनखेडे ने स्थिति को संभालते हुए बच्चे को तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। लगभग 10 से 15 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद बच्चे में हरकत दिखाई दी और उसे होश आ गया।इस दौरान उन्होंने बच्चे के माता-पिता और वहां मौजूद लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की, ताकि वे अपना कार्य बेहतर ढंग से कर सकें। लोगों ने भी संयम का परिचय दिया और उनके निर्देशों का पालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *