पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड इस्लामाबाद में दफन, हमजा के जनाजे में अज्ञात का खौफ, जमीन खान की एके-47 से सुरक्षा दे रहे आतंकी
नई दिल्ली. पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)में अज्ञात बन्दूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी। अब उसके नमाज-ए-जनाजा में कई बड़े आतंकी संगठनों के टॉप मोस्ट कमाण्डर और कुख्यात आतंकी खुले आम शामिल हुए।
हमजा को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दफनाया गया है। उसके जनाजे में भारत का मोस्ट वांटेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाउद्दीन स्वयं मौजूद था। इसके अलावा प्रमुख आतंकी संग्ठन अल-बदर का टॉप कमाण्डर और चीफ बख्त जमीन खान भी हमजा का अंतिम बिदाई देनेे के लिये पहुंचे थे।
जनाजे के दौरान कड़ी सुरक्षा
हमजा के जनाजे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. हालांकि, इस भारी सुरक्षा और आधुनिक हथियारों के बीच वहां मौजूद सभी आतंकी कमांडरों के चेहरों पर अज्ञात हमलावरों का खौफ भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। आतंकी संगठन अल-बदर के चीफ बख्त जमीन खान की सुरक्षा के लिए वहां दर्जनों आतंकी तैनात किए गए थे। ये सभी AK-47 और घातक हथियारों से पूरी तरह लैस थे, जो घेरा बनाकर बख्त जमीन खान की रखवाली कर रहे थे। हाल के दिनों में पाकिस्तान और PoK के भीतर कई बड़े आतंकियों की जिस तरह चुन-चुनकर हत्याएं हुई हैं, उससे इन आतंकी संगठनों के टॉप कमान के बीच भारी डर का माहौल है।

