LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 996 वाला सिलेंडर 2 हजार में, सप्लायर बोला बताना नहीं जितने चाहिए दे दूंगा

ग्वालियर. देश में एलपीजी संकट के बीच ग्वालियर में गैस सिलेंडर की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। 996 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर 1800 से 2 हजार रुपए तक में बेचा जा रहा है। डिलीवरी बॉय औ हॉकर्स किसी को बताना नहीं की शर्त पर सिलेंडर दे रहे है और सिर्फ कैश ले रहे है। जानकारी के अनुसार 2 हजार रुपए देकर सिलेंडर खरीदा। पहडताल में एजेंसी वाले गैस की सप्लाई रोककर ज्यादा दाम में बेच रहे है।
नंबर वालों को नहीं मिल रही गैस
गैस एजेंसियों पर लाइन में खडे कई ऐसे उपभोक्ता भी थे जिनका नंबर लग चुका था और मोबाइल पर डीएसी नंबर भी आ चुका था फिर भी उन्हें गैस नहीं मिल रही थी। पीतांबरा एजेंसी कर्मचारी लोगों से साफ कह रहे थे कि 2 से 4 दिन में आ जाएगी, अभी गैस नहीं है। ललितपुर निवासी शिखा गोयल का भी यही हाल रहा।
शहर में कुल एजेंसीः 49, इनमें आईओसी का 31, बीपीसी की 13 और एचपीसी की 5 एजेंसी है।
शहर में कुल ग्राहकः 5 लाख 47305 है। जिले में प्रतिदिन की औसत सप्लाई 10566 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *