LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में LPG संकट-70% बढ़ गई डिमांड, वेटिंग-4 दिन

भोपाल. मध्य प्रदेश में एलपीजी संकट बरकरार है। होटल और रेस्टोरेंट को लगातार 8वें दिन कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं हुई है। हालांकि, ऑयल कंपनियों की नई गाइडलाइन में 10 प्रतिशत कमर्शियल सिलेंडर देने की बात कही गई है, लेकिन सप्लाई के आदेश नहीं आए हैं। यदि बुधवार को आदेश आते हैं तो प्रदेश के 50 हजार होटल और रेस्टोरेंट को कमर्शियल सिलेंडर मिल सकते हैं। इधर, एलपीजी संकट के बाद प्रदेश में घरेलू सिलेंडर की डिमांड 70 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इस वजह से वेटिंग 3 से 4 दिन तक चल रही है। भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि भोपाल में साढ़े 5 लाख घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर कनेक्शन हैं। इनमें 80 हजार कमर्शियल और 4.70 लाख घरेलू सिलेंडर कनेक्शन शामिल हैं। 7 दिन पहले तक भोपाल में हर रोज एवरेज 8500 सिलेंडर की बुकिंग होती थी, जो अब 14 हजार तक पहुंच गई है। डिमांड बढ़ने से 5 से 6 हजार सिलेंडर का अंतर आ गया। इस वजह से आंकड़ा 48 हजार तक पहुंच गया है।

भोपाल में मंगलवार को कांग्रेसियों ने एलपीजी संकट के विरोध में प्रदर्शन किया। दुकानदारों को फ्री कोयला भी बांटा। - Dainik Bhaskar
सिलेंडर सप्लाई बढ़ाई
फूड कंट्रोलर जादौन ने बताया, पिछले 2-3 दिन में भेपाल में ही रोजाना 12 से 13 हजार सिलेंडर की सप्लाई कर रहे हैं। अगले 3 से 4 दिन में क्लियर कर देंगे। भरत और एचपी कंपनी की ऑनलाइन और इंडेन की ऑफलाइन बुकिंग की जा रही है। इंडेन के सबसे ज्यादा 65 प्रतिशत तक कनेक्शन हैं।
गाइडलाइन आई, आदेश का इंतजार
कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मंगलवार को ऑयल कंपनियों की नई गाइडलाइन आई। जिसमें 12 कैटेगिरी को कमर्शियल सिलेंडर देने की बात कही गई है। इनमें रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों को खपत की 10 प्रतिशत आपूर्ति भी शामिल हैं। फूड कंट्रोलर जादौन ने बताया कि विस्तृत आदेश आएंगे, तब सप्लाई शुरू कर देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *