भारतीय तेल टैंकर जहाज ‘जग लाडकी’ गुजरात पहुंचा
नई दिल्ली. भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह यूएई के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है। इसपर 80,886 मीट्रिक टन(लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5–5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है।
इससे पहले मंगलवार को भारत का नंदा देवी जहाज गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा था। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लाई गई है। वहीं, भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ आया था। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।

