मुरार के हुरावली इलाके में गिरा 50 पुराना नीम का पेड, 6 घायल, बच्ची की हालत नाजुक

ग्वालियर. मुरार के हुरावली इलाके में मंगलवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे नीम का पेड़ अचानक सड़क से निकल रहे राहगीरों पर गिर गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को पैदल चलने वाले लोग और दो पहिया वाहन चालक शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि घायलों में एक 17 वर्षीय बच्ची घायल हो गयी है जिसकी हालत गंभीर है।


यह पेड़ लगभग 50 साल पुराना बताया जा रहा है। उसमें दीपक लग चुकी थी। जिससे वह कमजोर हो गया था। इसी वजह से अचानक सड़क पर गिर गया। घटना के बाद वहां से निकल रहे लोगों और सेना क जवानों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *