घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंड 60 रुपए महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की एलपीजी गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिलेगा। बढी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई है। इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था। यानी ये बढोतरी करीब एक साल बाद की गई है। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढाए गए थे। सरकार ने गैस के दामों में बढोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका और इजराइल व ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत की आशंका जताई गई है।
सिलेंडर की किल्लत रोकने के लिए एलपीजी उत्पादन बढाने का आदेश
सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पाव इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढाने का आदेश दिया था। मिडिल ईस्ट में बएते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने यह आदेश जारी कया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *