LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

अमेरिका-ईरान जंग से सोना ₹7 हजार महंगा, 1.66 लाख पहुंचा

नई दिल्ली. अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1500 अंक (1.80 प्रतिशत) से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 450 अंकों (1.80 प्रतिशत) की गिरावट है, ये 24,700 के स्तर पर है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।


कच्चा तेल 10 प्रतिशत चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा
कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10 प्रतिशत बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल 95 लीटर से बढ़कर 100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल 88 से बढ़कर 92 तक जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *