जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में आवारा कुत्तों खाना खिलाने पर लगाया प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों परद होगी कार्यवाही
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय (JU) परिसर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस संबंध मेुं एक आदेश जारी किया है, चेतावनी दी है कि नियम का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। यह कदम शहर में बढ़ते डॉग बाइट के मामलों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर उठाया गया है। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एक आदेशात्मक बैनर लगाया गया है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति परिसर के अन्दर आवारा कुत्तों को भोजन देते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध नियामानुसार कार्यवाही की जायेगी। प्रबंधन ने इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में आवारा कुत्तों के हमलो से संबधित याचिका पर आये आदेश का अनुपालन बताया गया है।
7-8 लोगों को कुत्ते ने काटा था
दरअसल, ग्वालियर में प्रतिदिन 250 से ज्यादा लोगों को डॉग बाइट के शिकार होने के मामले आये थे। हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में एक आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में 7-8 लोगों को काट लिया था। इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों और सुबह टहलने के लिये आने वाले लोगों में दहशत फैल गयी थी। विश्वविद्यालय परिसर में लड़कों और लड़कियों के छात्रावास, प्रोफेसरों के आवास समेत अन्य आवासीय इलाके भी है। यहां प्रतिदिन करीब 5 हजार से अधिक लोग सुबह-शाम को टहलने के लिये प्रतिदिन आते है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता स्वाभाविक है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन ने सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को भोजन न देने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि परिसर में डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक हो गया था।

