LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने बीएसएनएल के डायरेक्टर को कड़ी फटकार लगाई

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत संचार निगम लिमिटेड के डायरेक्टर विवेक बंजल को कडी फटकार लगाई। दरअसल बंजल के प्रयागराज के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे के लिए तैयार किया गया विस्तृत प्रोटोकॉल यात्रा योजना, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें उनके आगमन, संगम स्नान, मंदि दर्शन, नाव की सवारी औ व्यक्तिगत सुविधाओं जैसे तौलियां, बालों का तेल, अंडरगारमेंट, कंघी, शीशा आदि के लिए कुल 50 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
बीएसएनएल के डायरेक्टर को नोटिस भेजा
मंत्री सिंधिया ने कहा कि विवेक बंजल को कारण बताओं नोटिस भेजा गया है और उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इंतजामों को गलत और तय नियमों का उल्लंघन बताते हुए सिंधिया ने कहा कि यह मामला किसी भी तरह से मंजूर नहीं और बेहद चौंकाने वाला है साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में सही कार्रवाई की जाएगी।

बंजल 1987 बैच के टेलीकॉम सर्विस ऑफिसर हैं उन्हें 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। बंजल को 25-26 फरवरी को प्रयागराज जाना था। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनके 21 पॉइंट वाला एक डिटेल्ड ट्रैवल डॉक्यूमेंट सामने आया। जिसे देखकर लोग पूरी तरह से हैरान हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *