थाना सिरोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 2 गिरफ्तार
ग्वालियर। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को पुलिस को खबर मिली कि मॉडल टाउन सिरोल में बंटी यादव व उनके लड़के अंशुल व दामों उर्फ अनिकेत द्वारा मारपीट व हवाई फायर की घटना की है और वह लोग बदमाश किस्म के है, तथा बंटी यादव के पुस्तैनी मकान हुरावली में अवैध हथियार एवं एम्युनेशन का जखीरा होने की पूर्ण संभावना है वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से SSP धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा ASP विदिता डागर(भापुसे) एवं CSP विश्वविद्यालय हिना खान, थाना प्रभारी थाना प्रभारी सिरोल TI गोविंद वल्लभ बगोली पुलिस टीम बंटी यादव के पुस्तैनी मकान पर पहुँचे जहां पर बंटी यादव का भाई मनीष यादव तथा बहन सपना यादव मिले, पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मकान में तलाशी ली तो घर में आर्म्स एम्युनेशन जिसमें 03 रायफल 315 बोर, 02 पिस्टल 32 बोर तथा 01 कट्टा 315 बोर का, 52 जिंदा राउण्ड 315 बोर, 17 जिंदा राउण्ड 32 बोर, 06 जिंदा राउण्ड 306 बोर, 22 जिंदा राउण्ड प्रथक से तथा 08 मैग्जीन 32 बोर एवं 01 मैग्जीन प्रथक से मिली।
पुलिस द्वारा मनीष यादव एवं सपना यादव से भारी मात्रा में मिले अवैध हथियार व राउण्ड के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि बंटी यादव उनका भाई है तथा अंशुल एवं दामो उर्फ अनिकेत भतीजे हैं वही लोग यह हथियार घर में रखते हैं, जिनके लायसेंस नही हैं। तब पुलिस टीम द्वारा उक्त अवैध हथियारों को मौके पर मनीष यादव पुत्र डोंगर सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी यादव मोहल्ला हुरावली थाना सिरौल जिला ग्वालियर एवं सपना यादव पत्नी अरविन्द यादव उम्र 35 साल निवासी सदर से विधिवत जप्त किये जाकर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पकड़े गये आरोपीगण
1. मनीष यादव पुत्र डोंगर सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी यादव मोहल्ला हुरावली थाना सिरौल जिला ग्वालियर
2. सपना यादव पत्नी अरविन्द यादव उम्र 35 साल निवासी सदर
जप्त हथियार
03 रायफल 315 बोर, 02 पिस्टल 32 बोर तथा 01 कट्टा 315 बोर का, 52 जिंदा राउण्ड 315 बोर, 17 जिंदा राउण्ड 32 बोर, 06 जिंदा राउण्ड 306 बोर, 22 जिंदा राउण्ड प्रथक से तथा 08 मैग्जीन 32 बोर एवं 01 मैग्जीन प्रथक से जप्त की गई। कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 03 लाख 80 हजार रूपये का जप्त किया गया।
शहर में हो रही वारदात को लेकर पुलिस एक्शन मोड में थी इस पर थाना सिरोल की टीम ने इनपुट्स मिलने पर घेराबंद की जिसमें टीआई थाना सिरोल गोविंद वल्लभ बगोली, एसआई देवेन्द्रसिंह कुशवाह, आरक्षक रामनिवास यादव, रामफूल गुर्जर, ध्यानेन्द्र गुर्जर, हरिशंकर शर्मा, पप्पू भिलाला एवं महिला आरक्षक राखी यादव, चालक आरक्षक धर्मेन्द्र सिकरबार आदि ने कड़ी मेहनत करते हुए आरोपियों की चारो ओर से घेराबंदी कर भागते हुए दबोचा है।

