MP में शुरू होने वाली हैं 6 नई योजनाएं, CM ने की बड़ी घोषणा
भोपाल. मध्य प्रदेश में महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और किसानों के लिए संचालित की जाने वाली भावांतर जैसी कई योजनाओं के बाद मोहन सरकार ने अब एक साथ 6 नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार की ये योजनाएं प्रदेश को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएंगी। सरकार ने लक्ष्य के साथ इन छह नई योजनाओं की घोषणा की है। बजट 2026 में इन योजनाओं के लिए अलग-अलग राशि का प्रावधान किया गया है।
नई 6 योजनाएं के नाम
यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना- कुपोषण को सीधा टारगेट करने की तैयारी
समृद्ध वन योजना- वनवृद्धि से जनसमृद्धि
कृषि वानिकी योजना- किसानों की मल्टी इनकम पॉलिसी
जनजातीय देवलोक वन संरक्षण योजना
द्वारका नगर योजना-शहरों का कायाकल्प करने की तैयारी
आबादी भूमि स्वामित्व अधिकार पंजीयन योजना

