Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्रकी बॉयलर गैस रिसाब से घायल हुए 5 कर्मचारी, निजी अस्पताल में भर्ती कराये कर्मचारी

फैक्ट्री और वहां मौजूद पुलिस बल। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सिथौलीर स्थित रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में गुरूवार की दोपहर में एक घटना घटी। प्रारंभिंक जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के बॉयलर से गैस रिसाव के चलते वहां काम कर रहे 5 कर्मचारी झुलस गये। झुलसे कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की खतर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।
यह हैं घायल कर्मचारी
श्रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री के बॉयलर से गैस रिसाब में कौशल श्रीवास्तव, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी योगेश, शब्बीर, हेमंत चौबे, टेक-एमडब्ल्यू अमरसिंह और प्रायवेट कर्मचारी घायल हुए है।

देखिए 4 तस्वीरें…

मौके पर मौजूद दल।
मौके पर मौजूद दल।
इसी फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ।
इसी फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ।
फैक्ट्री के अंदर जांच करती पुलिस।
फैक्ट्री के अंदर जांच करती पुलिस।
अस्पताल में घायलों के से बात करते पुलिस अधिकारी।
अस्पताल में घायलों के से बात करते पुलिस अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *