अवैध गिट्टी का परिवहन करते 2 डंपर जब्त
ग्वालियर – अवैध खनिज का परिवहन करने वालों के खिलाफ कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर कडी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर आज सुबह गिटटी का अवैध रूप से परिवहन करने वाले 2 डंपरों को जब्त कर उन्हें बिलौआ थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी द्वारा बिलौआ के पास चैकिंग के दौरान दो डंपर उन्हें गिटटी भरकर ले जाते हुए मिले। इन दोनों डंपरों के चालकों से जब रायल्टी की रसीद मांगी गई तो वह नहीं दिखा पाए। इसके चलते दोनों डंपरों को जब्त कर बिलौआ थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है।

