प्रशासन और पुलिस ने 12 जेसीबी, 4 लोडर ने 4 हजार ट्रॉली रेत की नष्ट, 2 दिन में 2 करोड़ 85 लाख रूपये के भंडारण 150 पुलिस के जवान की मौजूदगी में कार्यवाही
मुरैना. चम्बल राजघाट पर टॉस्क फोर्स की अवैध रेत भंडारण पर दूसरे दिन भी राजस्व, वन और पुलिस विभाग की कार्यवाही जारी है। बुधवार की सुबह 6 बजे से राजघाट पहुची पुलिस टीम के साथ 12 जेसीबी और 4 लोडर लगाकर दोपहर 2 बजे तक 4 हजार से ज्यादा डमप रेत को ट्रॉली नष्ट की है।
बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर कुल 4 हजार से ज्यादा डमप रेत को ट्रॉली नष्ट की जा चुकी है। इसकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख रूपये की बताई है। आज सभी कार्यवाही जारी रहेगी। 3 फरवरी मंगलवार को 250 से संख्या में टॉस्क फोर्स काबल चंबल राजघाट पहुंचा। अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए 5500 ट्रॉली डमप रेत नष्ट किया गया।
कार्यवाही में 2 करोड़ 85 लाख रूपये नष्ट की गयी रेत
अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए 2 दिन में कुल 9 हजार 550 ट्रॉली डमप किया गया है। रेत जेसीबी की सहायता से नष्ट की गयी है। जिसिकी कुल कीमत 2 करोड़ 85 लाख रूपये है। नदी तक पहुंचने वाले रास्ते को खोदा जा रहा है ताकि कोई वाहन नदी तक ना पहुंच सके। एसडीएम अश्विनी रावत के मुताबिक चम्बल राजघाट पर बड़ी मात्रा में प्रशासन को डमप रेत मिला है। जिस पर टॉस्क फोर्स की कार्यवाही कर रहे हैं। यह कार्यवाही कल से चल रही है। जब तक डमप रेत को पूरी नष्ट नहीं किया जाता है। तब तक कार्यवाही जारी रहेगी।
150 पुलिस बल कार्यवाही के दौरान तैनात
एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार राजघाट पर कार्यवाही कल हुई थी आज भी कार्यवाही जारी है। पुलिस बल 150 के करीब मौजूद है डंप रेत बहुत है तो 12 जेसीबी लगाई गई है। कार्यवाही जारी है। 5000 ट्रॉली अभी तक नष्ट किया जा चुका है।

