जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जैश के 2 आतंकी मार गिराये, उधमपुर की गुफा में छिपे थे

उधमपुर. जम्मू कश्मीर के उधमपुर एनकाउंटर में भारतीय सेना के जवानों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एनकाउंटर में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह एनकाउंटर मंगलवार से चल रही थी इस बीच एक आतंकी को गोली लगी थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुटा में छिप गये थे। सेना की व्हाइट नाइट कोरके तहत सीआईएफ डेल्टा, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद बसंतगढ़ इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें जैश का कमाण्डर भी शामिल था। जैश के आतंकवादी गुफा में छिपे हुए थे। जवानों ने गुफा के प्रवेश प्वाइंट को बम से उड़ा दिया है।

रामनगर के जाफर जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। लगभग 1 घंटे तक चली एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को गोली लगी। लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा के अंदर चला गया। सूत्रों के मुताबिक, गुफा में भागने के 2 रास्ते है। सुरक्षाबलों ने गुफा के एक हिस्से को विस्फोट के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।

