Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेयर अर्थ कॉरिडोर में भारत को डबल पॉवर देगा, बजट में न चीन चाल चलेगी और न ही ट्रम्प की धमकी

नयी दिल्ली. बजट 2026 के दौरान केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रेयर अर्थ कॉरिडोर का ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने बताया है कि वर्तमान हालात में ग्लोबल कंडीशन में सप्लाई चेन में कई रूकावटें आ रही है। भारत सप्लाई चेन पर खास ध्यान दे रहा है। इससे रेयर अर्थ एलीमेंट्स के लिये चीन पर निर्भरता कम होगी। रेयर अर्थ एलीमेंट्स को हाईटैक इंडस्ट्री की रीड की हड्डी माना जाता है।
भारत के राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश, केरल और तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने पर काम किया जायेगा। इस कॉरिडोर का उद्देश्य भारत में मजबूत रेयर अर्थ सप्लाई चेन को तैयार करना है। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि जहां न्यू टेक्नोलॉजी प्रॉडक्शन सिस्टम को बदल रही है। वहीं, पानी, एनर्जी और क्रिटीकल मिनरल्स की मांग में इजाफा हुआ है। केन्द्र सरकार एक कॉरिडोर की सहायता से आयात पर डिपेंडेंसी कम करने और क्लीन मोबिलिटी व बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट देने के लिये यह कदम उठा रही है।
क्या होता है रेयर अर्थ
रेयर अर्थ, असल में मिनरल्स का एक ऐसा ग्रुप है जिसका उपयोग एडवांस टेकनोलॉजी और गैजेट में बड़े स्तर पर किया जा रहा है। रेयर मिनरल्स की रिफायनिंग के बाद उनको इलेक्ट्रिक व्हीकल, एयर टर्बाइन, स्मार्टफोन, रीन्यूएबल एनर्जी, सिक्योरिटी डिवाइस, एयरोस्पेस और डिफेंस और अन्य एडवांस्ड इलेक्ट्रानिक्स में उपयोग किया जाता है।
रेयर अर्थ कॉरिडोर का मकसद?
रेयर अर्थ कॉरिडोर का मकसद देश के अंदर रेयर अर्थ मिनरल्स की माइनिंग, प्रोसेसिंग और ट्रांस्पोर्टेसन के लिए एक स्पेशल नेटवर्क तैयार करना है. भारत में मौजूद सभी खनिज-संपन्न राज्यों को कनेक्ट करके सरकार सप्लाई चेन को बेहतर बनाना चाहती है.
चीन रेयर अर्थ का सबसे बड़ा सप्लायर
चीन, रेयर अर्थ का दुनियाभर में सबसे बड़ा सप्लायर है. कुछ समय पहले चीन ने रेयर अर्थ की सप्लाई को सीमित कर दिया था, जिसकी वजह से ग्लोबल सप्लाई पर दबाव बढ़ा है. हालांकि अब एक्सपोर्ट दोबारा शुरू हुए हैं. मगर चीन के एक झटके बाद भारत समेत दुनियाभर के कई देशों ने स्थानीय रेयर अर्थ को लेकर फोकस बढ़ा दिया है.
रेयर अर्थ कॉरिडोर से भारत को क्या फायदा होगा?
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रेयर अर्थ कॉरिडोर से भारत की प्रोडक्शन कैपिसिटी बढ़ेगी और दूसरे देशों पर निर्भरता कम होगी. इससे भारत में इनोवेशन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
रेयर अर्थ मिनरल्स की प्रोसेसिंग
रेयर अर्थ मिनरल्स निकालने का प्रोसेस जानते हैं. इसमें सबसे पहले जियोलॉजिकल सर्वे से रेयर अर्थ मिनिरल्स का पता लगाया जाता है.
रेयर अर्थ मिनरल्स निकालने के लिए माइनिंग होती है. ये रेयर अर्थ मिनरल्स आमतौर पर पत्थरों के साथ मिले होते हैं.
इसके बाद पत्थरों को तोड़ा जाता है और पाउडर जैसा रूप बनाया जाता है.
पाउडर में से मिट्टी को अलग की जाती है, जिसके लिए अलग-अलग टेक्नोलॉजी का यूज होता है.
इसके बाद मिनरल्स को एक खास केमिकल सॉल्यूशन में घोला जाता है.
इससे रेयर अर्थ एलिमेंट्स अलग हो जाते हैं.
फिर अर्थ एलिमेंट्स को रिफाइन किया जाता है, जिससे एलिमेंट्स को हाई प्योरिटी में कन्वर्ट किया जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *