LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

चांदी की कीमत एक दिन में 14 हजार बढ़ी, सोना 2883 बढ़कर 1.40 लाख बिक रहा

नई दिल्ली. सोने-चांदी के दाम आज (12 जनवरी) ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,883 रुपए बढ़कर 1,40,005 रुपए पहुंच गया है। कल यह 1,37,122 रुपए/10 ग्राम पर था। इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 14,475 रुपए बढ़कर 2,57,283 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,42,808 रुपए किलो थी। इससे पहले 7 जनवरी को चांदी की कीमत 2,48,000 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी।
2025 में सोना 75 प्रतिशत और चांदी 167 प्रतिशत महंगी हुई
पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75 प्रतिशत) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167 प्रतिशत) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।
गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण
डॉलर कमजोर– अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
जियोपॉलिटिकल– रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
रिजर्व बैंक– चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *